मध्य प्रदेश

उज्जैन में शाही मस्जिद के पास हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

मऊगंज •APNA NAIGARHI•28/9/2026
उज्जैन में शाही मस्जिद के पास हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने को लेकर सोमवार सुबह तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस के साथ टकराव के दौरान पथराव की घटना सामने आई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया। मौके पर पुलिस और RAF के जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासन और शहर काजी की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण की जद में पूरी मस्जिद नहीं, बल्कि उसका प्रभावित हिस्सा आ रहा है।

@apna_naigarhi

#UjjainNews #ShahiMasjid #viralpost #explorepage #fyp

संबंधित खबरें

सिंगरौली की मशहूर इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, लाखों थे फॉलोअर्स;